![]() |
मंदिर पर लगे मेले में जुटे भक्त। |
नया सवेरा नेटवर्क
विजयीपुर व राजेपुर त्रिमुहानी पर लगा मेला
मेले में शांति बनाने के लिए दिन भर पुलिस करती चक्रमण
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर भक्तों ने गोमती आदि गंगा में डुबकी लगाई तथा मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा पाठ किया और दान दक्षिणा किया। बताते हैं कि हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत किया था। इसी कारण से इसी त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं। जिसकी खुशी में देवताओं ने हजारों दीपक जलाकर खुशी मनाई थी।
![]() |
नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। |
कार्तिक पूर्णिमा दिन काफी पवित्र व शुभ माना जाता है। इस दिन नदियों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय ब्लॉक के विजयीपुर गांव के सई गोमती के संगम पर लगने वाला मेला अव्यवस्थाओं के बीच मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। मेले में सुबह से ही दशर््ानार्थियों का रेला लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने मंगलवार की भोर से संगम में स्नान कर दान दक्षिणा दिया। जहाँ सई गोमती संगम के तीनों पार राजेपुर, उदपुर तथा विजयीपुर घाट पर मेले में लोगों ने लाई, चूड़ा, गट्टा सहित अन्य सामान की खरीदारी किया। वहीं महिलाओं ने भी अपने जरूरत की सामान सूप, चलनी, कड़ाही आदि खरीदा।ाान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीराम चंद्र लंका पर विजय प्राप्त करने बाद अयोध्या जाते समय इस सई गोमती के संगम पर स्नान किए थे और शिवलिंग बनाकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना किए थे। इसके बाद यहाँ से अयोध्या गए। उसी के बाद यहाँ हर वर्ष माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोग सई गोमती के संगम पर स्नान करते हैं। जहाँ लगने वाले मेला में प्रमुख रूप से लाई, चूड़ा, गट्टे की खूब खरीदारी एवं बिक्री की जाती है। यहाँ पर हर वर्ष दूर दराज से हजारों की संख्या में लोग आकर मेले का लुफ्त उठाते हैं। मेले को सकुशल सम्पन कराने के लिए सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल संजय वर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय सिंह, उपनिरीक्षक विनीत पाठक, नंदू यादव, सदाशिव, अटल बिहारी मिश्रा, देवचरण यादव, हेडकांस्टेबल जयचन्द यादव और कांस्टेबल रविन्द्र यादव सहित दर्जनों लोग लगे रहे।
![]() |
मेले में लाई,चूड़ा आदि सामानों की खरीदारी करते लोग। |
सिरकोनी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के आदि गंगा गोमती तथा सई नदी के संगम स्थल राजेपुर रामे·ारम धाम पर मंगलवार की तड़के सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भगवान रामे·ारम का जलार्चन कर दशर््ान पूजन किया। इस अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में काफी भीड़ रही। लोग सुबह से दशर््ान पूजन तो दोपहर के बाद मेले का आनंद लेते रहे।मेले में जहां महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदने में दिलचस्पी लिया। वही बड़ो बुजुर्गों ने गृहस्ती के समान के अलावा मेले का मशहूर रेवड़ा तथा भेड़ के बाल का कम्बल खरीदा। बच्चो ने खिलौने खरीदे। मेले में लगे झूले चरखो का भी महिलाओं ने आंनद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से जलालपुर पुलिस के साथ ही अन्य थानों से आयी पुलिस सक्रिय रही।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ