![]() |
बाजार में अतिक्रमण हटाती हुई जेसीबी मशीन। |
नया सवेरा नेटवर्क
प्राासनिक अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण
थानागद्दी,जौनपुर। क्षेत्र के थानागद्दी बाज़ार में अतिक्रमण पर बाबा का बुलडोजर जमकर चला। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में थानागद्दी-मोड़ेला मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों यह कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। थानागद्दी बाजार में दुकानों और मकानों के सामने अतिक्रमणकारियों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा था अवैध तरीके से दुकानों के सामने टीन शेड लगाकर व लकड़ी के तख्त डालकर रास्तों को संकरा कर दिया था। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाजार में वाहनों को गुजरते समय जाम की स्थिति बन जाती थी। इसके चलते लोग परेशान रहते थे। अतिक्रमण की शिकायत लोगों ने कई बार जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से की थी। इसे लेकर बाजार में पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी ने दो माह पूर्व अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी। वह नहीं माने थे। मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर तहसीलदार केराकत अमित त्रिपाठी व पीडब्लूडी सहायक अभियंता ए हक ने थानागद्दी चौकी इंचार्ज रोहित मिश्रा सहित पुलिस फोर्स एवं प्रशासन कर्मचारियों के साथ बुलडोजर लेकर अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे। यहां पूरे बाजार में अवैध अतिक्रमण पर बाबा का बुलडोजर जमकर चला। अवैध तरीके से लगी दीवार और टीन शेड को पूरी तरह से बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बुलडोजर द्वारा पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ अतिक्रमणकारी अपने आप अपने अतिक्रमण के सामान को खोल कर ले जाते हुए नजर आए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में पीडब्ल्यूडी जेई मंजूर आलम, कानूनगो शैलेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल चंद्रजीत यादव, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, लेखपाल मनीष मौर्य, लेखपाल कमलेश यादव आदि लोग शामिल रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ