शचींद्रनाथ सान्याल की कर्मभूमि पहुंचे पौत्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अमर क्रांतिकारी शचींद्रनाथ सान्याल के उनके पौत्र संजीव सान्याल शुक्रवार शाम अपने पितामह की कर्मस्थली बंगाली टोला इंटर कॉलेज पहुंचे। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य, इतिहासकार और लेखक संजीव सान्याल का विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र में व्याख्यान भी दिया। ‘भारतीय सभ्यता के इतिहास की पहचान विषयक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि वेदों में सरस्वती को नदियों की माता कहा गया है।
सरस्वती का पथ जानने के लिए हम सैटेलाइट चित्रों का सहारा ले सकते हैं। कार्यक्रम में वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी, विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर प्रो. एके त्रिपाठी, जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे और दंत विशेषज्ञ डॉ. पवन दुबे मौजूद थे। शाम को बंगाली टोला इंटर कॉलेज पहुंचे संजीव सान्याल ने अपने दादा शचींद्रनाथ सान्याल के साथ अन्य क्रांतिकारियों के नाम का शिलापट्ट देखा। विद्यालय प्रबंधन के अशोककांति चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
Ad |