नया सवेरा नेटवर्क
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. अमीचंद सिंह प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार की शाम करीब पांच सौ जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर पुण्यतिथि मनाई गई। केराकत ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह पत्नी गोपाल सिंह व स्वर्गीय अमीचन्द के पुत्र जितेंद्र सिंह व संजय सिंह द्वारा कम्बल वितरण किया गया।
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह ने कहा कि अमीचन्द सिंह गरीबों के मसीहा रहें। उन्होंने कहा की उनका निधन क्षेत्र ही नही जनपद के लिए अपूरणीय क्षति रहा। देर शाम तक पहुँचे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रताप नारायण सिंह, लहुरी सिंह, अभिनव सिंह, धीरज सिंह, श्रवण निषाद, सर्वेश निषाद, रितेश सिंह, पुनीत सिंह, आदित्य सिंह, उदित सिंह, सौर्य सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ