 |
मंचासीन अतिथि |
 |
कबड्डी खेलते खिलाड़ी |
 |
रंगोली बनाती छात्राएं। |
नया सवेरा नेटवर्क
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये अपने जौहर
गौराखुर्द सभी खेलों में प्रथम, शंकरगढ़ के बच्चे रहे दूसरे स्थान पर
बक्शा,जौनपुर। खंड शिक्षाधिकारी बक्शा उदयभान कुश्वाहा ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है क्योंकि खेल से बच्चों के मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी होता है लेकिन इसके लिए शिक्षा और खेल के बीच तालमेल का होना भी जरूरी है। ऐसा न हो खेल से शिक्षा या शिक्षा से खेल प्रभावित हो। वे सोमवार को विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर अध्यक्ष बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ प्रत्येक दिन बच्चों को कुछ खेल के भी अभ्यास कराये जायें ताकि उनका शारीरिक विकास हो और वे ऊबन भी महसूस न करें। साथ ही खेल का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसमें निखार लाना होना चाहिए। बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सलामतपुर विनोद कुमार सोनी ने कहा कि समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना जरूरी है जिससे कि आने वाले समय में अच्छे खिलाड़ी उभर कर सामने आ सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि खेल का उद्देश्य खिलाड़ी का चयन और उसकी प्रतिभा को पहचानना होना चाहिए। न कि प्रतियोगिताओं को सिर्फ जीतना। अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ द्वितीय लालसाहब यादव ने कहा कि खेल को आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ खेला जाना जरूरी है क्योंकि जीत से उत्साह मिलता है और हार से सीख मिलती है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद सरायलौका के बच्चों द्वारा योगासन किया गया और प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। जिसमें 200 व 50 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय महिमापुरडीह की नीलू को प्रथम स्थान मिला। कोमल पाल प्राथमिक विद्यालय पूरामोहब्बत को लंबी कूद में प्रथम स्थान जबकि गढ़ासैनी के आर्यन को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा 100 मीटर की दौड़ में कोमल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गौराखुर्द न्यायपंचायत के अधिकांश खिलाडि़यों ने कबड्डी खोखो व दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया और शंकरगढ़ न्यायपंचायत के खिलाडि़यों ने दूसरा स्थान। बक्शा न्यायपंचायत की खमपुर टीम को कबड्डी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम स्थान पाने वाले सभी खिलाडि़यों को गोल्ड व दूसरे स्थान पर आने वालों को सिल्वर व तीसरा स्थान पाने वालों कों कांस्य पदक दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जयसिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, रायसाहब सिंह, मनोज उपाध्याय मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, संतोष उपाध्याय, हसन अकबर खान, शैलेंद्र सिंह, विजय यादव, रामनाथ सिंह, श्यामलाल मौर्य, एआरपी लालसाहब यादव, विष्णु शंकर सिंह, चतुर्भुज यादव, राजेश प्रजापति, जितेंद्र यादव, प्रदीप सिंह बागी, रामनयन यादव, राकेश सिंह, रायसाहब सिंह, मनीष सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ