देव दीपावली पर11 हजार दीप से जगमगाया बौलिया घाट | #NayaSaveraNetwork
![]() |
महोत्सव में डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। |
![]() |
बौलिया घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। |
नया सवेरा नेटवर्क
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव एवं डांडिया
केराकत/शाहगंज,जौनपुर। माइक्रोटेक कालेज ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी मुर्तजाबाद में रविवार को सायंकाल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अद्भुत दीपोत्सव व डांडिया महोत्सव धूमधाम तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर दीपो की मालाओ से कालेज परिसर जगमगा उठा। छात्र- छात्राओ ने जमकर नृत्य गान कर के दशर््ाको को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक निदेशक डॉ पवन राज हंस ने कहा कि वर्ष में एक बार जो हम लोग दीपोत्सव मनाते हैं ,यह बहुत ही खुशी का पर्व होता है। उन्होंने छात्र छात्राओ को दीपोत्सव की शुभकामना देते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओ, अभिभावको व शिक्षको का जीवन इसी तरह रोशनी से जगमगाता रहे। लोगो के जीवन में कभी गमो के अंधेरे न आने पाए बल्कि चांदनी रात होती रहे और जीवन में खुशियो की बरसात होती रहे। कालेज प्राचार्य डॉ गौरव कुमार श्रीवास्तव ने महोत्सव में आए हुए सभी अतिथियो का स्वागत कर आभार प्रकट किया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर के बौलिया घाट पर देव दीपावली के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 हजार दीपक जलाकर भगवान शिव का आराधना किया। महंत धीरज दास ने बताया की देव दीपावली के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरा सुर राक्षस का वध किया था। जिसकी खुशी में देवताओं ने दीपावली मनाई थी। उसी देवता को खुश करने के लिए नगर के संभ्रांत नागरिकों ने नगर के राम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर 11 हजार दीपक जलाकर भगवान शिव की उपासना किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, भुवने·ार मोदनवाल, श्रीष मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, संगीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी इशान राम जायसवाल दिनेश कांत यादव समेत तमाम राम भक्त मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |