 |
संजय सिंह का स्वागत करते लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर,जौनपुर। प्रधानमंत्री कार्यालय में असि. डायरेक्टर पद पर पदस्थ डॉ. संजय सिंह पुत्र स्व. उदयराज सिंह को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया जिससे क्षेत्र वासियो में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने गृह गाँव तुरकौली पहुँचने पर सिंगरामऊ में क्षेत्रवासियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि इनकी पदोन्नति 2023 में होने वाली थी इनकी कार्यशैली को देखते हुए इन्हे 2022 में ही डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया गया। गत दिनों इन्हे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। डॉ. संजय सिंह की प्रारंभिक शिक्षा अपने ही गाँव तुरकौली से और उच्चशिक्षा राजा हरपाल सिंह इण्टर कॉलेज से प्राप्त की। किसान परिवार में जन्मे डॉ. संजय सिंह पांच भाइयो में चौथे नंबर पर हैं। स्वागत करने वालों में राकेश मिश्र, गुड्डू सिंह, वीरबहादुर सिंह, नरसिंह तिवारी, लालमणि मिश्र, क्षअय प्रताप सिंह अभिषेक जायसवाल, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, विनोद मोदनवाल, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य मौज़ूद रहे। ग्राम प्रधान व महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा इन्हे गुलदस्ता भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ