असलहा लहराने वालों की खोज में जुटी पुलिस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बाजार में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया
सिरकोनी,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हूँसेपुर बाजार में शनिवार की देर शाम को असलहा लहराकर दहशत मचाने वाले बदमाशो को खोजने के लिए कई दुकानों में लगें सीसी कैमरों को पुलिस ने खंगाला। बदमाश पांच बाइकों पर सवार थे। इनकी संख्या एक दर्जन से ज्यादा रही। शनिवार को नत्थनपुर के अम्बेडकर तिराहे के पास एक युवक को कुछ लोगो ने पीट दिया था। उसके बाद काफी युवक जमा हो गए। वे एक दूसरे को देख लेने की धमकियां देकर उस समय चले गए। आरोप लगाया जा रहा है कि बाद में एक पक्ष के दर्जनों युवक बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए उक्त बाजार में देखे गए।लोगो की सूचना पर जलालपुर थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर सिंह ने बाजार के कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों में कई चिन्हित हो गए है। रात को एक बदमाश की बाइक पुलिस ले आयी है। दबिश दी जा रही है। आरोपियों में एक मुख्य आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |