नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व नगर निकाय चुनाव प्रभारी गिरीशचंद यादव ने कहा कि हमें टीम भावना के साथ काम करना चाहिए। पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे हम सभी पदाधिकारियों को पूरा करना है। आह्वान किया कि सामाजिक टोली बनाते हुए लोगों के बीच जाकर संवाद करें।
वह सोमवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा महानगर की निकाय चुनाव तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, पीएम के संसदीय क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रदेश के सभी निगमों में सबसे ज्यादा सीटें बनारस निगम निगम से जीतें। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया, सीएम की इच्छा है कि शीघ्र ही काशी में प्रबुद्ध सम्मेलन कराया जाए। उसमें प्रत्येक वार्ड से से कम से कम 100 मतदाता शामिल हों।
बैठक को जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, निर्मला सिंह पटेल, हैदर अब्बास चांद, नवीन कपूर, अभिषेक मिश्रा, एडवोकेट अशोक कुमार, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ. रचना अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ