ऊना में जब्त किया गया 24 करोड़ का सोना | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ऊना। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऊना जिला पुलिस ने नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें से 54.59 किग्रा शुद्ध सोने की ईंटों के अलावा 6.7 किग्रा कीमती धातु बरामद की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अरिजीत सेन ठाकुर ने कहा, जिले के ज्वार और नेहरियान गांवों के बीच शुक्रवार देर रात जांच के दौरान एक वाहन को रोका, जिसमें से 54.59 किग्रा शुद्ध सोने की ईंटे और 6.7 किग्रा कीमती धातु जब्त की हैं और वाहन को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरामद सोना आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।

ठाकुर ने बताया कि सोना औऱ कीमती धातुओं को हमीरपुर जिले के नादौन कस्बे में एक रिफाइनरी फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, सोना पेरू और तंजानिया देश से नादौन के लिए अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें गाड़ी में सोना लाने वाले व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ