|
मिस स्टाइल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित महिमा गुप्ता। |
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर,जौनपुर। नगर के उमराना मोहल्ला निवासी महिमा गुप्ता को मिस स्टाइल आइकॉन का अवार्ड मिला है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम (मलिका इ अवध) में महिमा गुप्ता पुत्री जगदीश प्रसाद एंड मिथिलेश गुप्ता की बेटी को मिस स्टाइल आइकॉन एंड जूरी मेंबर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान जानीमानी टीवी शो एक्ट्रेस फेम (जादू है जिन्ह का) सीरियल की अदिति शर्मा के द्वारा दिया गया। इस शो में महिमा गुप्ता ने मिस स्टाइल आइकॉन का खिताब अपने नाम किया। महिमा गुप्ता जूरी मेंबर अवार्ड के साथ साथ इस शो में रैंप मॉडल भी बनी रही। इससे पहले महिमा मिस इंडिया स्टार ऑफ़ द इंडिया भी रह चुकी है। मछलीशहर की बेटी महिमा गुप्ता ने मिस स्टाइल आइकॉन का खिताब जीत कर फिर से नगर के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अदिति शर्मा व आयोजन ·ोता तिवारी एंड अनुपम तिवारी के द्वारा किया गया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ