नगर में यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान | #NayaSaveraNetwork
![]() |
एसआई कन्हैया राय वाहनों की चेकिंग करते हुए। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ साथ चालान व जुर्माना वसूलने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में लोग यातायात नियमों को ठीक तरीके से जान पाए साथ ही लोग यातायात नियमों का ठीक तरीके से पालन करे। इसी क्रम में शुक्रवार को नवाब यूसुफ रोड पर एसआई यातायात पुलिस कन्हैया राय द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। साथ ही मामूली गलती पर उन्हें देकर छोड़ने के साथ साथ हेलमेट लगाकर चलने की शपथ दिलाई गई। जिससे कि न सिर्फ उनकी जान बच सके और हादसों में कमी हो।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent