|
फाइल फोटो प्रोफेसर एनबी सिंह। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के बिरहदपुर गांव निवासी व दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर वि·ाविद्यालय के पूर्व डीन और रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर एनबी सिंह दूसरी बार वि·ा के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए हैं। जनपद का मान बढ़ाने वाले इस वैज्ञानिक की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएस) हर साल दुनिया के टाप वैज्ञानिकों की सूची जारी करती है। यूनिवर्सिटी द्वारा इस साल जारी दुनिया के टाप वैज्ञानिकों की सूची में मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले प्रोफेसर एनबी सिंह को शामिल किया गया है। प्रोफेसर सिंह का नाम इससे पूर्व भी टाप वैज्ञानिकों की सूची में था। वह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के शारदा वि·ाविद्यालय से जुड़े हैं और कई शोध कार्यों को अंजाम देेने में लगे हैं।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ