शान व शौकत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस | #NayaSaveraNetwork

जुलूस में शामिल एसडीएम माज अख्तर व अन्य

शान व शौकत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस  | #NayaSaveraNetwork
अखाड़े में करतब दिखाते फनकार।


नया सवेरा नेटवर्क

चालिस अंजुमनो ने पढ़ा नातिया कलाम, दी खिराजेअकीदत 

अखाड़े के युवको ने दिखाए हैरतअंगेज़्ा करतब

केराकत,जौनपुर।  नगर  का ऐतिहासिक ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही शान व शौकत के साथ शुक्रवार को निकाला गया। जुलूस में शामिल मुकामी व बैरूनी चालिस अंजुमनो ने मोहसने इन्सानियत पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व. की शान में बेहतरीन नातिया कलाम पढ़कर खिराजेअकीदत पेश किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर ने तहसील कार्यालय के सामने फीता काटकर जुलूस का उद्घाटन किया। सीरत कमेटी के नायब सदर हाजी सलीमुद्दीन अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर अंजुमनो व अखाड़े को रवाना  किया। जो नगर के विभिन्न मार्गो कोतवाली चौराहा,  सरायबीरू चौराहा, नरहन चौराहा होते हुए हाश्मी  मोहल्ला पहंुचने पर जगह जगह बनाए गये स्टेज के सामने इन अंजुमनो ने नातिया कलाम पढ़ा। वहीं चौरा के अखाड़े वालो ने भी अपने कई  हैरतअंगेज  करतब (फन्ने सिपहगिरी) दिखाकर लोगो की खूब वाहवाही लूटी। नगर में दर्जनो जगह जगह बनाए गये विभिन्न स्थानीय स्टेज की ओर से इन अंजुमनो को इनामो एकराम से नवाज़ कर इन सभी की हौसलाअफज़ाई की गयी। जुलूा भोर में शेखजादा स्थित शाही जामा मस्जिद  पर पहुंचकर जलसे के साथ समाप्त हो गया। जलसे में ओलमाए केराम ने नूरानी तकरीर में लोगो से कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व के नक्शे कदम पर चलकर ही दीन दुनिया संवारी जा सकती है। इस मौके पर सीरत कमेटी के सदर  डॉ बहादुर अली खान, नगर पंचायत अध्यक्ष  विजय कुमार गुप्त, हाजी सलीमुद्दीन अंसारी, हाजी निजामुद्दीन अंसारी,डा0 आदिल मुज्तबा, सै0 शारिक अहमद, ,अरशद अहमद, हाजी निजामुद्दीन हाश्मी, हाजी बचाऊ कुरैशी,आजाद कुरैशी ,अब्दुल हमीद  खान, हाफिज इमरान हाश्मी,संतोष यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल गोलू एवं हाजी मोहर्रम अली ने आए हुए मेहमानो का स्वागत व खैरमकदम करते हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया। पूरा नगर नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर, नारे रिसालत या रसूलल्लाह,सरकार की आमद मरहबा आदि नारो की बुलंद आवाज से गूंजता रहा। संचालन कलीम अनवर खान ने  किया। जुलूस जलसे को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कोतवाल संजय कुमार वर्मा, क्राइम इन्सपेक्टर दिग्विजय सिंह सहित दर्जनो थानो के प्रभारी व पुलिस, पीएसी के जवान चक्रमण करते रहे।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ