युवाओं को सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत:वरूण गोयल | #NayaSaveraNetwork

युवाओं को सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत:वरूण गोयल  | #NayaSaveraNetwork

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वरूण गोयल।




नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा युवा मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शुक्रवार को  भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश महामंत्री भाजयुमों वरु ण गोयल ने पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक शिक्षा दीक्षा तथा कार्यपद्धति में दक्ष बनाने की प्रशिक्षण दी गई। कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें हर सत्र में अलग अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा उदबोधन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का सुभारम्भ करते हुये प्रदेश महामंत्री वरु ण गोयल ने सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार में युवाओं के जीवन को आसान बनाने वाली तमाम योजनाएं है। जिनका लाभ युवाओं को उठानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपने मेहनत और हुनर के दम पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता हैं।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। भाजपा एक परिवार है जिसके सारे कार्यकर्ता एक विचार से बंधे हैं और अब ये विचार परिवार विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। भाजपा की स्वीकार्यता आम जनमानस में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और ये सब पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बदौलत ही संभव हो पाया है। तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के विषय में विस्तार से बताया। बताया की जनसंघ के समय से ही संघर्ष करते करते कभी पूरे देश में मात्र 2 सीटें जीतने वाली भाजपा आज देश सहित अधिकतर प्रदेशों में भी अपनी सरकार सकुशल संचालित कर रही और ये सब लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव हो पाया है। समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य ने पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। बताया की कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समर्पण ने ही पार्टी को वि·ा की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों से परिचित कराया। समापन सत्र में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों तथा व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाजयुमो विकास ओझा ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, सचिन तिवारी, शशांक सानू,हरिओम गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, जिला मंत्री रु पेंद्र सोनकर, अभिषेक सिंह मोनू, नीरज मौर्य, विजय कश्यप, अशोक निगम, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी सुलभ श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक अंबुज तिवारी, शोध प्रमुख आशुतोष सिंह, प्रशांत सिंह मोहित, रणवीर सिंह शिवम, विकास सिंह, अभिषेक सिंह परमार, अजय मिश्रा एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ