अशोक चक्रधर के हाथों डॉ मंजू लोढ़ा को मिला दुष्यंत सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। हिंदी साहित्य जगत में लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे योगदान को देखते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ मंजू लोढ़ा को दुष्यंत सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई के वाई बी चव्हाण सभा गृह में आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में देश के महान साहित्यकार अशोक चक्रधर के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पासवाने अदब द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुंबई के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए अशोक चक्रधर ने कहा कि हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने में लोढ़ा फाउंडेशन का सराहनीय योगदान है। फाउंडेशन द्वारा हिंदी साहित्य जगत को मिल रहे योगदान की जितनी भी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम के अंत में पासवाने अदब संस्था के अध्यक्ष केसर खालिद ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ