|
अखाड़े में करतब दिखाते युवा। |
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नवी के दूसरे दिन नगर के सभी अंजुमनों द्वारा जुलूस निकाला गया।जुलूस नगर के कजियाना मोहल्ले में स्थित शाह असरफ शाह मस्जिद से निकलने के बाद पुरानीबाज़ार,होते हुए सराय पहुंचा। जहां से नगर की सभी ग्यारह अंजुमनों द्वारा नात ख्वानी पढ़ते हुए शादिगंज, जंघई तिराहा होते हुए जामा मस्जिद पर पहुचने के बाद समापन हो गया। इस दौरान नगर में जगह जगह डायस बनाये गए थे जहां पर अंजुमनों ने रु ककर एक से बढ़कर एक नातख्वानी पढ़कर लोगो का दिल जीत लिया। ईद मिलादुन्नबी के दूसरे दिन निकले जुलूस मेंअंजुमन इस्लामिया कोतवाली को प्रथम,अंजुमन फारु किया बाउरी को दूसरा और अंजुमन कुरैसिया व अंजुमन महमुदिया को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। इस दौरान जुलूस के आगे आगे तमाम अंजुमन के लोग लाठी खेल, तलवार खेल और अन्य खेल दिखाकर लोगो का दिल जीत लिया। इस मौके पर पूरे नगर को आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दुल्हन की तरह सजाया गया था जो देखते ही बन रहा था। जुलूस के दौरान कहीं पर कोई समस्या न हो इसके लिए नगर में चप्पे चप्पे पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ