फीस वृद्धि के खिलाफ धरना जारी, बहुजन इकाई भी जुड़ी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। बीएचयू में फीस वृद्धि वापसी के लिए चल रहे आंदोलन में बहुजन छात्र इकाई भी कूद पड़ी। सोमवार को बहुजन इकाई से जुड़े शोधार्थी और यूजी-पीजी के छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस का घेराव किया। वहीं छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर एबीवीपी का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

बहुजन इकाई के छात्रों ने कहा कि फीस वृद्धि से गरीब, दलित, आदिवासियों, पिछड़े और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए बीएचयू दूर हो जाएगा। यह भी कहा कि उनके पास अभी आय का कोई स्रोत नहीं जिससे वे यह बढ़ा हुआ खर्च वहन कर सकें। उन्होंने बीएचयू प्रशासन पर शिक्षा के बाजारीकरण का आरोप लगाया। फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी, एनएसयूआई, भगत सिंह छात्र मोर्चा और छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्य पहले से ही अपने-अपने तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इधर, छात्र अधिष्ठाता कार्यालय में धरना दे रहे एबीवीपी के छात्रों को समझाने सोमवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह भी पहुंचे। मगर छात्रों ने कहा कि फीस वृद्धि वापसी के आदेश के बिना वे नहीं हटेंगे। छात्र अनिश्चितकालीन धरने के अपने निर्णय पर कायम हैं।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ