माफिया झुन्ना पंडित समेत नौ अपराधियों पर गैंगस्टर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश के निर्देश पर सोमवार को कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया श्रीप्रकाश मिश्र ऊर्फ झुन्ना पंडित समेत नौ अपराधियों पर गैंगेस्टर लगाया है। इनमें झुन्ना पंडित वर्तमान में चित्रकूट जेल में बंद है। बनारस के कैंट, शिवपुर, लालपुर पांडेयपुर, सारनाथ व आदमपुर थानों और गाजीपुर में झुन्ना पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, गैंगस्टर के 46 मुकदमे दर्ज हैं।

इस गैंग के लीडर दीपांकर पटेल, विकास सिंह, श्याम बाबू वर्मा, प्रमोद गुप्ता उर्फ बच्चा, अनुज झा, अभिषेक पटेल, रोहित यादव और रवि पटेल के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।

  • 16 साल की उम्र में की थी पहली हत्या

कैंट थाना क्षेत्र के हाशिमपुर के निवासी झुन्ना पंडित 15 साल की उम्र से ही अपराध करने लगा था। 16 साल की आयु में उसने पहली हत्या की थी। उसे दो बार बाल सुधार गृह में रखा गया था। वहां से बाहर आने के बाद उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। शातिर झुन्ना वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक का प्रयोग करता रहा है। बताया जाता है कि घटना के बाद वह थोड़ी दूर बाइक से भागता था। फिर, बाइक छोड़ कर लग्जरी वाहन पर सवार हो जाता था।

  • जेल से चला रहा गैंग

पंजाब के रोपड़ में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आया झुन्ना पंडित वर्तमान में चित्रकूट जेल में बंद है। सूत्रों के अनुसार वह जेल से गैंग को आपरेट कर रहा है। उसने लूट, रंगदारी और विवादित जमीनों में दखल के लिए नए युवाओं की फौज बनाई है। उसके बल पर वह अपना खौफ बरकरार रखे हुए है।

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ