चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा को कला गौरव सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय कलारत्नम फाउंडेशन ऑफ आर्ट बरेली की ओर से ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता में शहर के चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा को नारी मुक्ति पर केंद्रित चित्र के लिए कला गौरव सम्मान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में 1000 कलाकारों ने प्रतिभाग किया था। इसमें इंडोनेशिया, जर्मनी, बेल्जियम और अमेरिका समेत 28 देशों के चित्रकार शामिल हुए थे। संस्था अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार, सचिव सुनीता ने बधाई दी। रवीन्द्र को चित्रकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई कला संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।