अल्लापुर में ताला तोड़कर नौ लाख की चोरी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। अल्लापुर में चोरों ने ताला तोड़कर एक घर से नौ लाख कीमत के गहने पार कर दिए हैं। अल्लापुर निवासी लोकेश्वरी देवी ने शनिवार को जार्जटाउन पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर को वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई।

इस बीच उनके घर पर ताला बंद था। चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखा सोने का दो हार, सोने की चेन, दो झुमका, तीन मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, नथिया, पांच कील, एक किलो चांदी का लच्छा, तीन पायल, चेन और चांदी के अन्य सामान गायब है। महिला ने पुलिस को बताया कि 80 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग नौ लाख कीमत के गहने चोरी हुए हैं।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ