BREAKING

मच्छरों से बचें, डेंगू की पहचान के लिए कराएं ब्लड टेस्ट:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork

मच्छरों से बचें, डेंगू की पहचान के लिए कराएं ब्लड टेस्ट:सीएमओ | #NayaSaveraNetworkमच्छरों से बचें, डेंगू की पहचान के लिए कराएं ब्लड टेस्ट:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork

जज कॉलोनी का निरीक्षण करतीं सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह।




नया सवेरा नेटवर्क

सरजू प्रसाद सामाजिक संस्था ने डेंगू के प्रति लोगों को किया जागरूक

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के  द्वारा डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि त्योहारों का मौसम है भीड़ - भाड़ वाले इलाकों में पूरी साफ सफाई रखें। मच्छर का प्रकोप बहुत अत्यधिक बढ़ रहा है। कुछ डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बड़े लोग फुल शर्ट पहने व खुद को हाथ पैर ढक कर रखें। बच्चों को भी स्कूल में भेजते समय फुल शर्ट कपड़े पहना कर ही भेजें। नहीं तो मास्टर रिपीलिंगस लगा सकते है। शुरू में गांव में हम लोग नीम के पत्ते भी जलाते थे मच्छर से खुद को बचाने के लिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा फागिंग कराएं अपने घर के सामने सभी लोग गंदगी से बचे, साफ -सफाई रखें। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। आशा घर- घर जाकर निरीक्षण कर रही है। सरकारी हॉस्पिटल चिकित्सालय में ऑफिस में सभी लोग साफ सफाई रखें। स्वच्छ भारत मिशन जो हम सबका अभियान चल रहा है उसमें पूरी तन्मयता से शामिल हो। मच्छरों से बचें, डेंगू बीमारी के सही पहचान के लिए ब्लड टेस्ट कराएं। प्राय:डेंगू का मच्छर दिन में काटता है ,घर के अंदर या आस -पास पानी न जमा होने दें,मच्छरदानी का उपयोग करें, डेंगू के लक्षण मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद पुन: वापस भी आ जाते हैं, तेज बुखार,तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना इत्यादि। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंधक डॉ सत्यव्रत त्रिपाठी, डॉ क्षितिज पाठक नीरज सिंह मोहम्मद शोएब रजा संजय सिंह रघुवंशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान संस्था द्वारा सतत चलाया जा रहा है।  

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें