डेंगू के चलते रजिस्ट्री विभाग के महिला कर्मचारी की मौत | #NayaSaveraNetwork

डेंगू के चलते रजिस्ट्री विभाग के  महिला कर्मचारी की मौत | #NayaSaveraNetwork

फाइल फोटो नीलम तिवारी।




नया सवेरा नेटवर्क

अधिवक्ता विनोद तिवारी की पत्नी के निधन से शोक की लहर

वाराणसी के  निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

जौनपुर। डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस बीमारी से पीडि़त मरीज अस्पतालों में भर गए हैं। वहीं डेंगू बीमारी से मौतों का सिलसिला भी जारी है। इस रोग ने रजिस्ट्री विभाग की एक महिला कर्मचारी की जान ले ली। मौत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना प्रकट करने वालो का नगर के खरका कालोनी हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित उनके आवास पर तांता लग गया। जानकारी के अनुसार नगर के खरका कालोनी हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी विनोद तिवारी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की पत्नी नीलम तिवारी मडि़याहूं तहसील के रजिस्ट्री विभाग में कर्मचारी थीं। एक सप्ताह पूर्व वे बीमार पड़ गर्इं, दो दिन तक नगर के एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चला। डॉक्टर ने उन्हें डेंगू रोग से पीडि़त बताया था, दो दिन में उनके सेहत में कोई सुधार न होने पर डाक्टर की सलाह पर परिवार वाले वाराणसी ले जाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। 5 दिन तक यहां इलाज हुआ। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान नीलम की मौत हो गई। डंेगू से हुई कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही सरकारी महकमा से लेकर अधिवक्ता समुदाय समेत हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इससे पूर्व डेंगू से पीडि़त धर्मापुर ब्लॉक के लेखाकार राजेश श्रीवास्तव का भी निधन हो गया था।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ