पुलिस चौकी में स्थापित हुई हनुमान की मूर्ति | #NayaSaveraNetwork

पुलिस चौकी में स्थापित हुई हनुमान की मूर्ति | #NayaSaveraNetwork

पुलिस चौकी परिसर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करते ब्रााहृण




नया सवेरा नेटवर्क

पुुलिस के साथ साथ स्थानीय नागरिकों में खुशी

करंजाकला,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुलिस चौकी में दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को संकटमोचन हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। यजमान चौकी प्रभारी गोविन्द देव मिश्रा के नेतृत्व में विद्वान ब्रााह्मण प्रभाकर श्रीकृष्ण महराज और हरिश्चन्द्र उपाध्याय ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके पूर्व सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें चौकी के एसआई ओमप्रकाश सिंह सहित, देवेंद्र यादव, अजय पाण्डेय, चंद्रशेखर शर्मा, आनंद सागर, मनीष सिंह, कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र राय, सुनील राय, सुजीत मौर्या, अभिषेक सिंह देवेंद्र कुमार यादव, गोविंद यादव, इंद्रप्रकाश राय, प्रेम सिंह यादव, जितेंद्र, वि·ा कुमार राय और वि·ाम्भर नाथ राय ने पाठ किया। जिसके बाद आयोजित यज्ञ में आहुति दी गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव, अनिल कुमार सिंह, रविन्द्र यादव, छंगूलाल, सूरज यादव तथा पंडित राधेश्याम तिवारी आदि उपस्थित रहे। पुलिस चौकी परिसर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित होने से चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ