कायस्थ महासभा डेंगू के चलते नहीं करेगा कोई आयोजन:राकेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हर वर्ष अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के पूजन अवसर पर भव्य कार्यक्रम करता रहा है। परंतु बीते एक माह में दो दर्जन से ज्यादा कायस्थ समाज के भाई बहन असमय काल के गाल में समाहित हो गए, जो की किसी न किसी कायस्थ संगठन से जुड़े रहे या उनके परिवार जन जुड़े हुए है। अभी भी बहुत से कायस्थ समाज के लोग विभिन्न अस्पताल में उपचाररत है ऐसी विषम परिस्थिति में कायस्थ महसभा कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नही करेगा। उपरोक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने उपस्थित कायस्थ समाज को संबोधित करते हुए कही। राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने कहाकि भयंकर महामारी में जबकि कायस्थ समाज सहित  पूरा जनपद भयंकर महामारी के चपेट में है कई अपने हमसे हमेशा के लिए बिछड़ गए, ऐसे समय में कोई भी उत्सव करना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव,वरिष्ठ संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र लाल, जय आनंद, दयाशंकर निगम, सुधीर अस्थाना, शशि श्रीवास्तक गुड्डू, शशि श्रीवास्तव संगठन मंत्री, अशोक अस्थाना, कृष्ण मोहन  श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बंधु उपस्थित रहे। सभा का संचालन संजय अस्थाना ने किया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ