Jaunpur News: पुलिस लाइन जौनपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन, जौनपुर स्थित मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह ने अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें | Poetry: चार दिनों का मेला है.....!
पूजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण से समस्त जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की गई। साथ ही जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा तथा उपस्थित अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों ने श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया।
![]() |
| Ad |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

.jpeg)
