Jaunpur News: जर्जर पोल बदलने को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
सिपाह उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर होगा अनुरक्षण कार्य, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति रहेगी बंद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विद्युत विभाग की ओर से सिपाह उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपखंड अधिकारी प्रथम जौनपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार 6 सितंबर को सिपाह उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एम. एच. कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
उन्होंने बताया कि विशेषरपुरा चौराहे पर जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने का कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली आपूर्ति बंद रहने से पचहटिया, सिपाह, चौकिया समेत सिपाह उपकेंद्र से जुड़े अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।
एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलना विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक है। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभागीय कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।
![]() |
| Ad |

.jpeg)
