Jaunpur News: छात्राओं ने केक काटकर मनाया डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद छात्राओं व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटा। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शरद सिंह ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक व आदर्श शिक्षक थे।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि गुरु ही राष्ट्र का निर्माता है। बिना गुरु के ज्ञान अधूरा है। आज के दौर में गुरु-शिष्य परंपरा को और मजबूत करने की जरूरत है।
इस मौके पर रामचंद्र सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, सुशील सिंह, अजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, कविता सिंह, अर्चना सिंह, कार्तिकेय प्रजापति, जितेंद्र सिंह, अंजनी उपाध्याय, दीक्षा सिंह, अंकुर यादव, प्रवीण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जर्जर पोल बदलने को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
![]() |
| Ad |

.jpeg)
