BREAKING

Jaunpur News: आसमान में उड़ती मौत! चाइनीज मांझे का कहर जारी चाइनीज मांझे ने बाइक सवार की गर्दन चीर दी

सद्भावना पुल के पास रविवार शाम हादसा, समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर में चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार शाम करीब 4 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास बाइक से घर जा रहे 20 वर्षीय युवक की गर्दन अचानक आसमान में उड़ रही मांझे की डोर की चपेट में आ गई। धारदार डोर गर्दन से रगड़ खाती हुई निकल गई, जिससे युवक घायल हो गया।घायल युवक की पहचान शगुन मौर्य (20), पुत्र संतोष कुमार मौर्य, निवासी पुराना पानदरीबा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रविवार शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। राजेश बिरयानी वाले के समीप पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझे की डोर उसकी गर्दन में फंस गई। मांझे से गर्दन पर कट लगते ही युवक घबरा गया।हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोस्त शानू और अन्य साथियों ने तत्काल युवक की गर्दन पर कपड़ा रखकर खून रोकने का प्रयास किया। इसके बाद घायल युवक को आनन-फानन में बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भारतीय सदविचार मंच ने शिक्षक दिवस पर सात वरिष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित

समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी गर्दन को कोई गंभीर खतरा नहीं है।

चाइनीज मांझे की धार इतनी खतरनाक होती है कि यह राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। सद्भावना पुल के पास हुई घटना ने एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सवाल यह है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझा शहर में पहुंच कैसे रहा है? प्रशासन और पुलिस द्वारा इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें