BREAKING

Mumbai News: भारतीय सदविचार मंच ने शिक्षक दिवस पर सात वरिष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित संस्था भारतीय सदविचार मंच (शिक्षक प्रकोष्ठ) द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह दहिसर (पूर्व), मुंबई -68 स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 7 वरिष्ठ शिक्षकों- डॉ. उमेशचन्द्र शुक्ला, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, राम सिंह चंद्रेश सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, माता प्रसाद चतुर्वेदी, सुशील कुमार दुबे एवं मिथिलेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष , संस्था संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का वास्तविक निर्माता होता है। वह केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज को सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षाविद् डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय, अनिरुद्ध पांडे,  सुरेश चौबे, प्रो.डॉ.अमरीश दुबे , वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्रा,  विनोद तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार भगवती मिश्रा,पत्रकार राजकिशोर तिवारी,एवं हरिशंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा ने किया, जबकि स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी ने दिया।

समारोह में संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, पदाधिकारी मनोज चतुर्वेदी, गणेश प्रसाद पांडे, राम प्रकाश तिवारी, डॉ. मनोज मिश्रा एवं कमलाकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में मार्गदर्शन मंडल के सदस्य ब्रज प्रसाद मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को समर्पित यह समारोह प्रेरणादायी एवं यादगार रहा। प्रीति भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कंपनी का सामान लौटाने के बदले पांच लाख मांगने का आरोप, दो के खिलाफ प्राथमिकी

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें