BREAKING

Bareilly News: आई.आई.ए. की आम सभा में ‘बेस्ट चैप्टर अवार्ड’ से सम्मानित हुआ बरेली चैप्टर

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा

बरेली/ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.) की 35 वीं केन्द्रीय वार्षिक आम सभा में विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों, नेटवर्किंग लंच तथा उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद हुआ। बरेली चैप्टर को बेस्ट चैप्टर अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोयडा में हुए कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा विशेष पुरस्कार/सम्मान प्रदान किए गए। बरेली चैप्टर के सदस्यों ने ‘बेस्ट चैप्टर अवार्ड’ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी टीम को बधाई देकर भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। ग्रेटर नोएडा में आई. आई. ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए. दिनेश गोयल की अध्यक्षता में हुई वार्षिक सभा में देश एवं प्रदेश के विभिन्न चैप्टरों से बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

आई. आई. ए. बरेली चैप्टर की ओर से चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्याय नीरज गोयल,  राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी, कोषाध्यक्ष  आशीष गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, तनुज भसीन,  कैप्टेन आदित्य प्रकाश अग्रवाल, सलिल बंसल, तुषार गोयल, समर्थ अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, राजेंद्र अरोरा,सहित लगभग 25 सदस्यों ने वार्षिक आम सभा में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया, जब आई. आई. ए. बरेली चैप्टर को उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों एवं औद्योगिक हितों के लिए ‘बेस्ट चैप्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बरेली चैप्टर द्वारा वर्षभर उद्यमियों एवं उद्योग जगत के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए शासन- प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय, सदस्यता विस्तार, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, औद्योगिक संवाद तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का ही परिणाम है।

बरेली चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने इस उपलब्धि को किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे बरेली चैप्टर की टीम भावना एवं निरंतर सक्रियता का सम्मान बताया।

35वीं वार्षिक आम सभा के दौरान बरेली चैप्टर के उद्यमियों को भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सलिल बंसल, बंसल बायोमास तथा आशीष गुप्ता, एन.पी. एग्रो इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर बरेली चैप्टर एवं बरेली के उद्यमियों को मिले इन सम्मानों से पूरे बरेली के औद्योगिक जगत में हर्ष एवं गौरव की भावना है।

आई. आई. ए. बरेली चैप्टर द्वारा विगत अवधि में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ उद्यमियों के लिए विभिन्न बैठकों, जागरूकता कार्यक्रमों, औद्योगिक संवाद एवं सामाजिक गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया गया है।

बरेली चैप्टर द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, एम.एस.एम.ई. योजनाओं, निवेश एवं रोजगार, कौशल विकास तथा औद्योगिक कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

ग्रेटर नोयडा में हुई 35वीं वार्षिक आम सभा के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस कोच राहुल जैन की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक बनाया।

बरेली चैप्टर चेयरमैन  शेखर अग्रवाल ने कहा कि ‘बेस्ट चैप्टर अवार्ड’ बरेली चैप्टर के लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर एवं प्रभावी कार्य करने की जिम्मेदारी भी है। बरेली चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बरेली के उद्योगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन- प्रशासन के समक्ष उठाना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना चैप्टर की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामघाट शवदाह स्थल पर छह लाइटें खराब, अंधेरे में हो रहा अंतिम संस्कार

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें