BREAKING

Jaunpur News: रामघाट शवदाह स्थल पर छह लाइटें खराब, अंधेरे में हो रहा अंतिम संस्कार

गोमती का जलस्तर बढ़ने से टिनशेड में करना पड़ रहा दाह संस्कार

विपिन सैनी @ नया सवेरा 

चौकियां धाम, जौनपुर। पंचहटिया स्थित रामघाट शवदाह स्थल पर लगी छह सोडियम लाइटें खराब होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही घाट परिसर में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में मृतक के परिजनों को मोबाइल की टार्च और निजी टार्च की रोशनी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है।


इन दिनों गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट के नीचे बने दाह संस्कार स्थल के बजाय ऊपर स्थित टिनशेड में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। टिनशेड और आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय स्थिति और भी कठिन हो जाती है। दूर-दराज क्षेत्रों से शव लेकर पहुंचने वाले लोगों को अंधेरे में लकड़ी लगाने से लेकर अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भोड़ा बाजार-कमरुद्दीनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण शुरू

स्थानीय युवक सूरज चौहान ने बताया कि घाट पर लगे खंभों की करीब छह लाइटें कई दिनों से खराब पड़ी हैं। इसकी जानकारी नगर पालिका को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शवदाह स्थल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान पर प्रकाश व्यवस्था केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि जनहित और मानवीय गरिमा से जुड़ा मामला है।


स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामघाट शवदाह स्थल की सभी खराब लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए, ताकि रात के समय अंतिम संस्कार के लिए आने वाले मृतक परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें