Jaunpur News: मछली पकड़ने गया युवक पोखरे में मृत मिला, पुरानी बाजार में सनसनी
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में स्थित खास हौज पोखरे में रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मोहल्ला मीरमसत निवासी सलमान उर्फ गेंडा (28) पुत्र शाह मोहम्मद मछली पकड़ने का शौकीन था। रविवार सुबह वह मछली पकड़ने के लिए खास हौज पोखरे पर गया था। दोपहर करीब तीन बजे पोखरे के पानी में उसका शव दिखाई दिया। शव देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अनीता सिंह और पुरानी बाजार चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान सलमान उर्फ गेंडा के रूप में हुई।
लोगों ने पुलिस को बताया कि सलमान अक्सर पोखरे में मछली पकड़ने आया करता था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]() |
| Ad |
.jpeg)
