BREAKING

Jaunpur News: टेंपो की टक्कर से युवक घायल

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बनकट (कछोटा) गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर घुटने के ऊपर से टूट गया। घायल का प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उक्त गांव निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका 28 वर्षीय पुत्र मनीष सिंह बाइक से सुरियावां जा रहा था। वह गांव के पास पहुंचा था, तभी जंघई की तरफ से मीरगंज की ओर जा रहे टेंपो संख्या UP70DT7582 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना पैर घुटने के ऊपर से टूट गया। परिजन उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वाहन और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मकान तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें