Jaunpur News: मकान तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में मकान तोड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी माती देवी पत्नी स्व. रामजीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी जय प्रकाश गौतम और उनकी पत्नी उर्मिला गौतम ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसके सीमेंट शेड वाले मकान को तोड़ दिया। साथ ही नए मकान की दीवार भी गिरा दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जय प्रकाश गौतम और उर्मिला गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राज्यमंत्री के कार्यालय में सुनी गई मन की बात
![]() |
| विज्ञापन |

