BREAKING

Jaunpur News: 63 केवीए ट्रांसफार्मर से परेशान नाऊपुर की महिलाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के नाऊपुर गांव की महिलाओं ने गुरुवार को विद्युत वितरण उपखंड-तृतीय, थानागद्दी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। सतीश सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है।


ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने से आए दिन बिजली कटौती और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई महीनों से एसडीओ और जेई से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

धरने की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में धरना समाप्त कर दिया गया।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द 100 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि बिजली समस्या से घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से भी मामले का संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें