BREAKING

Jaunpur News: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मछलीशहर विकासखंड के लासा गांव में खेत में काम कर रही 20 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


लासा गांव निवासी पूनम पत्नी नंदू कन्नौजिया खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। पूनम को कुछ चुभने का अहसास हुआ, लेकिन उन्होंने काम पूरा किया और घर लौट आईं। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 30 साल पुरानी सड़क की मांग पूरी होने की जगी उम्मीद

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दस वायल एंटी-वेनम इंजेक्शन दिए। इसके बावजूद काफी देर तक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।


इसके बाद चिकित्सकों ने पूनम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें