BREAKING

Jaunpur News: 30 साल पुरानी सड़क की मांग पूरी होने की जगी उम्मीद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महराजगंज ब्लॉक के असरोपुर ग्रामसभा में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। विश्व भारती पब्लिक स्कूल से असरोपुर ब्राह्मण बस्ती होते हुए शेखपुर खुटहनी पाल बस्ती से बाबूगंज वाली सड़क तक जोड़ने वाले पिच मार्ग के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।


ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण की मांग करीब 30 वर्षों से की जा रही थी। सड़क बनने से असरोपुर, शेखपुर खुटहनी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिकरारा थाने में पुलिसकर्मियों को दिया अग्निशमन प्रशिक्षण

ग्राम प्रधान धीरज चौबे और ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराने पर बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होने की संभावना है। सड़क को मंजूरी मिलने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें