BREAKING

Jaunpur News: चंदन राजभर की मौत के बाद पत्नी बच्चों संग धरने पर बैठी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी चंदन राजभर की मौत के मामले में उनकी पत्नी गुलावती देवी ने ग्राम प्रधान और उनके साथियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर गुलावती अपने तीन बच्चों और ग्रामीणों के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गईं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बजट की कमी के नाम पर टल रहा काम, बदहाल चकमार्ग से ग्रामीण परेशान

गुलावती के अनुसार उनके पति दिहाड़ी मजदूर थे। वह ग्राम प्रधान मो. साजिद उर्फ चुन्नू के मुर्गी फार्म की देखरेख करती थीं। आरोप है कि 16 जुलाई की रात ग्राम प्रधान ने उन्हें तीन दिनों तक जबरन अपने पास रोक लिया था। इसकी जानकारी होने पर उनके पति पूछताछ करने ग्राम प्रधान के घर पहुंचे, जहां प्रधान और उनके साथियों मन्नान पुत्र सुलेमान, सहजाद पुत्र इसरार सहित अन्य लोगों ने चंदन के साथ मारपीट की।


गंभीर रूप से घायल चंदन किसी तरह घर पहुंचे। बाद में पत्नी उन्हें शाहगंज अस्पताल ले गईं, जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। भर्ती होने के एक दिन बाद उनकी मौत हो गई।


गुलावती का आरोप है कि पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की और मनमाने तरीके से पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, दोबारा पोस्टमार्टम कराने और 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें