BREAKING

Jaunpur News: वांछित महिला गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर एक वांछित महिला  को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, न्यायालय से सीमा देवी निवासी सुदनीपुर, थाना मड़ियाहूं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने  कार्रवाई पूरी करते हुए महिला अभियुक्ता का चालान भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, महिला कांस्टेबल शेफाली मिश्रा और अर्चना चौरसिया शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाहगंज में खड़े चावल लदे ट्रक में लगी आग, केबिन समेत आगे का हिस्सा जला

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें