Jaunpur News: विद्युत लाइन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी झुलसा
नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव में बुधवार शाम सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा प्राथमिक विद्यालय की छत पर पानी की टंकी साफ करने के दौरान हुआ। घायल पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बलिया जिले के रहने वाले 32 वर्षीय अफतल अंसारी जौनपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं। आजाद बिंद हत्याकांड के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार शाम वह प्राथमिक विद्यालय बड़ऊर की छत पर लगी पानी की टंकी साफ करने के लिए चढ़े थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वांछित महिला गिरफ्तार
इसी दौरान छत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल भेजा।
![]() |
| Ad |
.jpeg)
