Jaunpur News: बक्शा थाने के दिवान का फरियादी से रुपये लेने का बीडीओ वायरल
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाने के एक दिवान का फरियादी से पैसा लेते बीडीओ वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि नया सबेरा वीडीओ की पुष्टि नही करता। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक फरियादी को अलग बुलाकर बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद फरियादी द्वारा जेब से रुपये निकालकर पुलिसकर्मी को दिए जाते हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी कथित तौर पर उन रुपयों को अपनी जेब में रखते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रही रकम किस वजह से दी गई और पूरा मामला क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ऐसे में वायरल वीडियो ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि सिपाही मिठाई खाकर पानी पी रहा है मामलें की जांच की जाएगी। उधर बीडीओ वायरल होने क्षेत्राधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में वीडियो की वास्तविकता, रुपये दिए जाने के कारण और पुलिसकर्मी की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रंगदारी मांगने आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)