BREAKING

Jaunpur News: कुलपति प्रो. वंदना सिंह को विश्वविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में अपार संभावनाएं हैं। यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में विश्वविद्यालय और पूर्वांचल का नाम रोशन करें, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में पठन-पाठन एवं शोध की गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया गया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय इसी तरह निरंतर प्रगति करता रहेगा।

यह भी पढ़ें | अभिव्यक्ति की आजादी

प्रो. वंदना सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से उनका जुड़ाव और यहां के लोगों का स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर कुलसचिव विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश, प्रो. अजय द्विवेदी,प्रो. मनोज मिश्र, प्रो.प्रदीप कुमार, प्रो राजेश शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. मुराद अली, प्रो. विनोद कुमार,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. शशिकांत यादव,डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ.अनुराग मिश्र उपकुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह सहित अन्य शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विचार व्यक्त करते हुए प्रो. वंदना सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में  शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. विजय सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों की ओर से प्रो. वंदना सिंह को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वारीन्द्र सिंह यादव,  महामंत्री राधेश्याम सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, रमेश यादव,श्रीनाथ यादव समेत कई शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देते हुए प्रो. वंदना सिंह के कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय बताया।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें