BREAKING

Jaunpur News: जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज विजेता

रोमांचक मुकाबले में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को 42-38 से हराया

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज और सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबले में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज को 42-38 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।

यह भी पढ़ें | जौनपुर के ऐतिहासिक शाही पुल की जर्जर हालत पर जताई चिंता, डीएम को सौंपा पत्र

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक निखिल सिंह, अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, प्रवक्ता बद्रीनाथ सिंह, अंबर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अनिमेष सिंह बाबू और शिवांग सिंह कोटा ने निभाई। अंत में क्रीड़ा प्रभारी राजीव सिंह (बच्चा सिंह) ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें