BREAKING

जौनपुर के ऐतिहासिक शाही पुल की जर्जर हालत पर जताई चिंता, डीएम को सौंपा पत्र

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने तत्काल मरम्मत और रखरखाव की मांग की, हादसे की जताई आशंका

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गोमती नदी पर बने ऐतिहासिक शाही पुल की जर्जर स्थिति को लेकर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने चिंता जताई है। सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पुल के तत्काल रखरखाव और मरम्मत की मांग की।


अनवारुल हक गुड्डू ने कहा कि शाही पुल जौनपुर की पहचान के साथ देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है। वर्तमान में रखरखाव के अभाव में पुल की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पुल के पत्थरों और उनके जोड़ों के बीच जंगली पेड़-पौधे व झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। पेड़ों की बढ़ती जड़ों से पत्थरों की पकड़ कमजोर होने और दरारें बढ़ने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण

सभा ने पत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) पर पुल के नियमित रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया। पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय महत्व की इस धरोहर की सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही पुल पर राहगीरों द्वारा की जा रही गंदगी को रोकने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था की मांग की गई।


सभा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जंगली पेड़ों को वैज्ञानिक तरीके से हटाकर पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो ऐतिहासिक धरोहर को अपूरणीय क्षति हो सकती है। साथ ही भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रह सकती है। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें