BREAKING

Jaunpur News: डेढ़ साल से जरौना स्टेशन पर टिकट बंद, बिना टिकट सफर को मजबूर यात्री

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जंघई-जफराबाद रेल मार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब डेढ़ साल से यात्रियों को टिकट की सुविधा नहीं मिल रही है। स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव जारी है, लेकिन टिकट काउंटर बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टिकट नहीं मिलने के कारण कुछ यात्री मजबूरी में बिना टिकट ट्रेन में सवार हो रहे हैं और जांच के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ रहा है।

पहले जरौना स्टेशन पर ठेकेदार के माध्यम से मैनुअल टिकट जारी किए जाते थे। ठेका समाप्त होने के बाद टिकट बिक्री बंद हो गई। इसके बाद अब तक स्टेशन पर यूटीएस यानी अनारक्षित टिकट प्रणाली की सुविधा भी शुरू नहीं हो सकी है।

यात्रियों का कहना है कि टिकट की समस्या लंबे समय से अधिकारियों के संज्ञान में है, लेकिन समाधान नहीं होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। टिकट बिक्री बंद होने से रेलवे के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है।

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि जरौना हाल्ट पर टिकट काउंटर पहले टेंडर के माध्यम से संचालित होता था। कुछ कारणों से टेंडर निरस्त हो गया, जिसके बाद टिकट व्यवस्था प्रभावित हुई। नई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द टिकट सुविधा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा, धान की फसल भी प्रभावित

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें