BREAKING

Jaunpur News: प्रदेश में आलू किसानों के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू, ऑनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आलू विकास योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नवीन पोर्टल http://potato-uphorticulture.in शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आलू किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भावाशाह भाव स्थिरता कोष योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत आलू के बाजार मूल्य में गिरावट होने पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल तथा प्रति हेक्टेयर 240 क्विंटल आलू तक लाभ प्राप्त कर सकेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर की जनसुनवाई

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आलू भंडारण शुल्क अनुदान योजना के अंतर्गत निजी शीतगृहों में भंडारित आलू पर किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना में प्रति किसान अधिकतम 20 हजार रुपये तक की सहायता देय होगी।

इसके अतिरिक्त आलू बीज मूल्य छूट योजना के तहत किसानों को नवीन एवं उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीज खरीदने पर अधिकतम 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट उपलब्ध कराई जाएगी।

उपरोक्त तीनों योजनाओं का संचालन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जाएगा तथा स्वीकृत सहायता राशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक आलू उत्पादक किसानों से पोर्टल पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें