Jaunpur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर की जनसुनवाई
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर - जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्शा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अभिभावक-शिक्षक मासिक बैठकों में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर
![]() |
| Ad |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

.jpeg)
