BREAKING

Jaunpur News: सिंगरामऊ में शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिव प्रतिमा और दानपात्र क्षतिग्रस्त

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रतासी चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर में सोमवार रात तोड़फोड़ की घटना सामने आई। मंगलवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव प्रतिमा को खंडित और दानपात्र को टूटा पाया। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चौराहे के पास रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने आसपास के लोगों और घटना की सूचना देने वालों से जानकारी जुटाई। बाद में स्थानीय लोगों की सिफारिश पर युवक को समझाकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मंदिर में सुरक्षा के लिए ताला लगाने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उमरवार कदमा मार्ग बदहाल, गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान

घटना की सूचना अखिलेश उर्फ गुड्डू मिश्रा, रमेश गिरी और सुरेंद्र पाठक ने पुलिस को दी। इससे पहले बहरीपुर हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।


मंदिर के निर्माता राम समुझ यादव ने बताया कि खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनके अनुसार नई प्रतिमा मंगलवार शाम तक मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।


थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने मंगलवार शाम बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आरएलएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर जलालपुर और राम आधार सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय नईगंज तिराहा (निकट पेट्रोल पम्प) जौनपुर की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें