BREAKING

Jaunpur News: स्कूली वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराएं, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

68 स्कूली वाहनों की फिटनेस मिली फेल, जिलाधिकारी ने तत्काल दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस, परमिट, चालकों के सत्यापन और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए थानावार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को भी निर्देशित किया गया कि चालक संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूरी कराई जाएं और इसकी प्रगति रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।

68 वाहनों की फिटनेस फेल

बैठक में शासन द्वारा विकसित स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर दर्ज स्कूली वाहनों के प्रपत्रों और उनकी स्थिति की समीक्षा की गई। पोर्टल के अनुसार जनपद में 68 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को ऐसे वाहनों की फिटनेस तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों के वाहनों के परमिट, फिटनेस अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त नहीं हैं, वहां नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद दस्तावेज दुरुस्त नहीं कराए जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिंगरामऊ में शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिव प्रतिमा और दानपात्र क्षतिग्रस्त

सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसरों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

निर्धारित गति सीमा में चलें स्कूली वाहन

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्कूली वाहन निर्धारित गति सीमा के भीतर ही संचालित किए जाएं। वाहन चलाते समय चालक मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। स्कूली बसों का रंग निर्धारित मानकों के अनुरूप पीला होना चाहिए। बस के आगे और पीछे ‘विद्यालय बस’ तथा संबंधित विद्यालय का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना जरूरी है।

प्रत्येक स्कूली बस में स्पीड लिमिट डिवाइस, प्राथमिक उपचार पेटी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय स्तर पर भी होगी सुरक्षा समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विद्यालय स्तर पर विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवृत्ति तैयार कर उसे पोर्टल पर अपलोड कराने को भी कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों से जुड़े सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. समीर, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धर्मराज राम, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय सहित समिति के सदस्य तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें